Monday, 10 April 2017

Interpreting ShrimadBhagwadGeeta Chapter 1 Verse 1/ श्रीमद्भगवद्गीता - श्लोकार्थ अध्याय १ श्लोक १

English version follows the Hindi version. It is not exactly a translation but the thoughts coming from the same mind are almost the same. The person who decides to read both the versions should end up enjoying and understanding more than the persons reading a single language version.

उपनिषदों में श्रीमद्भगवद्गीता का नाम बहुत सम्मान के साथ लिया जाता है |  इस ग्रन्थ में भगवान् श्रीकृष्ण ने  सारथी बनकर अर्जुन को कर्मप्रधानता और निष्काम कर्मयोग का उपदेश दिया है | किसी भी गंतव्य तक पहुँचाने के लिए सारथी की भूमिका अत्यावश्यक होती है | सारथी सहरथी होता है और आपका सबसे बड़ा मित्र या शत्रु बनने की भूमिका निभा सकता है | इसीलिए इस गूढ़ ज्ञान को जनमानस तक पहुँचाने के लिए कदाचित भगवान श्रीकृष्ण ने सारथी बनकर यह उपदेश अर्जुन को माध्यम बनाकर हम (जनमानस) तक पहुँचाया है |

मेरा मन सदा यही खोजता रहा कि कोई श्लोक ऐसा होना चाहिए जो इस ग्रन्थ की रचना का उद्देश्य बना हो - जिसे पढ़ते ही ज्ञात हो जाए कि इस ग्रन्थ को पढ़ने से क्या उपलब्धि होगी | आम तौर पर प्रथम अध्याय का प्रथम श्लोक/ के प्रथम कुछ श्लोक इस खोज के लक्ष्य के रूप में पूर्णतया सार्थक सिद्ध होता है/ होते हैं पर मेरा मन नहीं मानता था कि इतना सादा सा श्लोक इस सम्मान का अधिकारी है | साथ ही मन में ये भी आता था कि हो सकता है कि ये सादा सा दिखने वाला श्लोक अपने गर्भ में एक गूढ़ अर्थ छुपाकर बैठा हो जो समय के साथ विलुप्त-सा हो गया हो (कृपया ध्यान दें, मैंने विलुप्त-सा लिखा है क्योंकि मुझे पता था कि यदि इसका कोई गूढ़ अर्थ है तो ऐसा नहीं हो सकता कि वह अर्थ किसी को भी न विदित हो) | इसी आशा में मैंने अपनी खोज दोनों ओर जारी रखी | ईश्वर ने भी मेरे सतत प्रयासों का फल मुझे धीरे-धीरे देना आरम्भ किया और अलग-अलग स्रोतों से जानकारी एकत्रित करके मुझे पूरा अर्थ पता लगा |

बहुत समय से मैं इसे यहाँ प्रस्तुत करना भी चाह रहा था मगर समय के अभाव में लिख ही नहीं पा रहा था | कदाचित कुछ मंथन शेष रह गया था | आज समय मिलने पर प्रस्तुत कर रहा हूँ | आशा है मेरा यह लेख आपको भी सोचने पर विवश करेगा, और यदि कुछ गलत लगे तो अवश्य बताएँ | अब मैं श्लोक प्रस्तुत करता हूँ |

                       धृतराष्ट्र  उवाच 
          धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सव: | 
          मामका: पाण्डवाः च एव किम अकुर्वत सञ्जय || अध्याय१ श्लोक१ || 

अर्थात - पूरे उपनिषद में धृतराष्ट्र द्वारा बोले गए एक ही श्लोक में धृतराष्ट्र अपने सारथी संजय से पूछते हैं कि  धर्मभूमि कुरुक्षेत्र में युद्ध की इच्छा से एकत्रित हुए मेरे और पाण्डु के पुत्रों ने क्या किया |

पूरी श्रीमद्भगवद्गीता में धृतराष्ट्र का एक ही श्लोक होने का अर्थ यही है कि इस श्लोक में ऐसा कुछ है जो सतही तौर पर देखने पर नहीं दिखता मगर इसके अंतर में झाँकने पर कवि की श्रेष्ठता की केवल प्रशंसा ही की जा सकती है | करना केवल इतना है कि हमें शाब्दिक अर्थ को छोड़कर तात्विक अर्थ पर ध्यान देना होगा | जैसे यहाँ धृतराष्ट्र कौन है - हम सभी |

                अथ अन्वय:

धृतराष्ट्र - सभी मानव जो माया के वशीभूत हो इन्द्रियों के मोहजाल में फंसे हुए हैं | सीधे शब्दों में कहूँ तो धृतराष्ट्र इस उपनिषद में हमारा प्रतिनिधि है जिसने अपनी आँखों पर मोह और अहंकार रूपी पट्टी बाँधी हुई है | उसे सिवा हस्तिनापुर के सिंहासन के और अपने पुत्रों के कुछ नहीं दिखता | ये हस्तिनापुर क्या है - हस्त से इसका अन्वय करें तो जो वैभव बिना श्रम के मिला हो और हस्ति (हाथी) से करें तो हस्तिन स्वयं ही वैभव का चिह्न है |

धर्मक्षेत्रे - वह स्थान (क्षेत्र) जहाँ धर्म की ही सत्ता हो और धर्म क्या है - कर्तव्यपरायणता | जिस स्थान पर साधारण जनमानस बिना किसी लालच या आलस के कर्तव्यपरायणता को अधिक प्राथमिकता देते हों | यहाँ यह भी साफ़ कर दूँ कि धर्म की सत्ता को स्थापित करने के लिए एक मन्त्र सदा काम करता है - यथा राजा तथा प्रजा अर्थात धर्म पालन सबसे पहले राजा को ही आरम्भ करना होता है ताकि जनता अनुगमन कर सके | जैसे यदि किसी बच्चे को सिखाना है कि वो बड़ों का आदर करे और उनके चरणस्पर्श करे तो पहले बड़े अपने बड़ों के साथ वैसा ही करें, तब बच्चों को बताना भी नहीं पड़ता और वो संस्कार उनमें जम जाते हैं |

कुरुक्षेत्रे - कुरु अर्थात कार्य/ कर्तव्य | वह स्थान जहाँ आप कर्त्तव्य निभाने आए हैं | वह स्थान जहाँ कर्मठता का बोध सम्पूर्ण जनमानस को है | आज के युग में सबको तुरंत फल या अधिकार चाहिए | जिसे देखो मोर्चे निकाल रहा है कि मुझे इसका अधिकार चाहिए, मुझे उसका अधिकार चाहिए मगर उनसे पूछो कि आपने इसके लिए क्या कर्तव्य निभाए तो बगलें झाँकने लगते हैं |

धर्मक्षेत्र को ऐसे भी समझा जा सकता है कि धर्मक्षेत्र वह स्थान है जहाँ आकर आपको वे कार्य करने होते हैं जो ईश्वर चाहते हैं कि आप करके इस त्रिगुणात्मक शरीर को सदा के लिए त्याग पाएँ और स्वयं को बंधनमुक्त कर लें (याद रहे गुण का अर्थ रस्सी भी होता है जो आपको आपके ही कर्मबन्धन में बांधकर रखती है) | धर्म और कर्म में अंतर मात्र इतना ही है कि धर्म वो है जो आपको करना चाहिए और कर्म वो जो आप करते हैं | यानि धर्मक्षेत्र भी यही धरती है और कुरुक्षेत्र भी |

समवेता युयुत्सव: - युद्ध की इच्छा से एकत्रित हुए लोग | मगर क्या सच में हम युद्ध के ही लिए इस पावन धरा पर आए हैं | नहीं | यदि हम अपने आस-पास वालों को अपना प्रतिद्वंद्वी मानें तो हम युद्ध भी लड़ ही रहे हैं और यदि उन्हें भी या तो अपना समकक्ष या सहभागी मानें तो फिर कैसा युद्ध | माया के परदे से देखें तो सभी हमारे प्रतिद्वंद्वी हैं नहीं तो कोई भी नहीं |
इसका दूसरा अर्थ भी है, क्योंकि ये जीवन स्वयं भी एक युद्ध ही है | सबका अपने से युद्ध है या यूँ समझ लीजिए कि ईश्वर के निकट जाने के लिए सच्चे अर्थों में मोक्ष के लिए माया से ही युद्ध है - सबका अपना-अपना |

मामका: - किसी भी द्वंद्व का आरम्भ तेरे-मेरे से ही होता है | जहाँ अपने - पराए का बोध आया वहाँ  ईर्ष्या - द्वेष स्वतः ही चले आते हैं | और हम सभी धृतराष्ट्र अपनी आँखों पर पट्टी बाँधे अपने को ही तलाश रहे हैं | पता है कि सच केवल ईश्वर हैं पर मरने से पहले के ईश्वर हैं - धन, वैभव, संतान और स्त्री |

पाण्डवाः - अध्ययन के दिनों में मेरे एक मित्र के पिताजी कभी-कभी संस्कृत के श्लोक और पहेलियाँ बूझा करते थे | एक बार उन्होंने एक पहेली बूझी जो अब याद तो नहीं मगर उसका अर्थ भुलाए नहीं भूला |
पहेली इस प्रकार थी कि पाँडव नदी में गिरे तब द्रोण खुश हुए और कौरव रोने लगे | गूढ़ अर्थों वाली पहेलियाँ बनती हैं अनेकार्थ शब्दों से जिससे प्रत्यक्ष एक निकलता है मगर उसके गर्भ में ही असली अर्थ छिपा होता है | अर्थ फिर उन्होंने बताया कि यहाँ पांडव का अर्थ है लाश / पार्थिव शरीर | | द्रोण यहाँ कौआ है जो मृत शरीर के पानी में बहने से प्रसन्न है कि अब उसे आराम से भोजन करने को मिलेगा | और सियार को कौरव भी कहते हैं जो अपने भोजन के पानी में बह जाने से दुखी है |
उसी पहेली से पाण्डव का अर्थ समझें तो हमारे जीवन में पंचतत्व और इन्द्रियां अपने कार्य करते रहेंगे और यदि हम बिना किसी लोभ के केवल अपने कर्तव्य निभाते जाएँ तो मायावी विषय हमारे पास भी नहीं फटकेंगे |

किम अकुर्वत - इस श्लोक में माम और पाँडव की तुलना का अर्थ यही है कि जो हम करते हैं और जो हमें करना चाहिए, इन दोनों के बीच का ही अंतर समझने का प्रयास कर रहे हैं धृतराष्ट्र |

सञ्जय - सञ्जय कौन है ? कथा या उपनिषद को एक सारथी के माध्यम से कहने का औचित्य क्या है ? संजय है वह प्राणी जिसने शुभ और शुद्ध जीत पूर्णतया प्राप्त की है | इस जगत में सबसे शुभ जीत क्या है ? स्वयं पर विजय | यही सञ्जय धृतराष्ट्र का सारथी है अर्थात उसे स्वयं पर विजय का वही मार्ग दिखा रहा है जो वह स्वयं देख चुका है | उसपर महर्षि व्यासजी की कृपा हुई थी | महर्षि व्यासजी ने सञ्जय को स्वयं पर, अपनी इन्द्रियों पर विजय का मार्ग दिखाया था जिससे उसे दिव्यदृष्टि प्राप्त हुई और वह स्वयं पर विजय प्राप्त कर सका, माया का आवरण, माया का पर्दा काटकर ईश्वर का साक्षात्कार कर सका | अब वही सञ्जय धृतराष्ट्र के मन और मस्तिष्क का अंधकार दूर करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन के बीच का संवाद/ वार्तालाप बैठकर (उपनिषद) धृतराष्ट्र को यानि हमें समझा रहा है ताकि हम भी माया के आवरण के पार प्रभु का साक्षात्कार कर सकें | यहीं से हमारी ईश्वर को समझने की यात्रा आरम्भ होती है | यहाँ ये भी साफ कर दूँ कि जो ईश्वर को समझना चाहते हैं उनके लिए श्रीमद्भगवद्गीता उत्तम ग्रन्थ है (प्रारंभिक पाठ) और तत्पश्चात जो ईश्वर को पाने के लिए और प्रयत्न करना चाहते हैं, उनके लिए तो उद्धव गीता या हंस गीता का पाठ भी अनिवार्य है जिसमें भगवन श्रीकृष्ण उद्धवजी को संन्यास और मोक्ष का मार्ग दिखते हैं (उच्च शिक्षा) |

आइए अब इसी श्लोक के दूसरे अर्थ को भी देखते हैं | अर्थ से श्लोक की शोभा और बढ़ती है, मगर इसके मूल में छिपा अर्थ वही रहता है | इस अर्थ में हमारे शरीर पर ध्यान केंद्रित किया गया है |

सारथी : - हमारी बुद्धि जो हमें सही मार्ग दिखाती है;
धृतराष्ट्र : - हमारा मन - जिसकी सत्ता हमारे पूरे शरीर पर है;
धर्मक्षेत्र : - हमारा पूरा शरीर जिसके बिना हम ईश्वर को पाने के लिए प्रयत्न भी नहीं कर सकते या फिर हमारी ज्ञानेन्द्रियाँ (श्रोत्र, त्वचा, नेत्र, रसना और घ्राण) जो हमारी बुद्धि को समय-समय पर वस्तुस्थिति का ज्ञान करवाती रहती हैं;
कुरुक्षेत्र : - हमारी कर्मेन्द्रियाँ (वार्ता, हाथ, पैर, मलत्याग छिद्र और जननेन्द्रिय) जो हमारी जिजीविषा के लिए आवश्यक हैं;
युयुत्सु : - हमारा मार्गदर्शन करते या दिग्भ्रमित करते हमारे परस्पर विरोधी विचार, जो मन और बुद्धि के नेतृत्व में हमारे कर्म बनाते हैं |
इन अर्थों पर भी यदि विश्लेषण करें तो भी श्रीमद्भगवद्गीता हमारी स्वयं पर विजय के लिए प्रेरित करती हैं |

अब इस पूरे श्लोक का अर्थ देखें तो धृतराष्ट्र अपने मार्गदर्शक/ अपने गुरु सञ्जय से प्रश्न करते हैं कि इस पावन धरती पर आकर श्रेष्ठ कार्य करते हुए मानव अपना जीवन कैसे जिए? कैसे वो अपने-पराए का भेद भुलाकर माया से परे श्रेष्ठता को पाए?

इसी प्रश्न के उत्तर स्वरुप सञ्जय धृतराष्ट्र को (यानि हमें) सांख्ययोग, निष्कामकर्मयोग, ब्रह्मचर्य और संन्यास आदि की इस ज्ञान यात्रा पर ले जाते हैं | यह वही यात्रा है जिसपर भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन को ले गए और यह स्वीकार भी करते हैं कि वे इससे पहले सूर्य को भी यह ज्ञान कल्प के आदि में दे चुके थे और समय-समय पर देते रहे हैं और देते रहेंगे |

यही कारण है कि  यह श्लोक मुझे पूरी श्रीमद्भगवद्गीता को बार-बार पढ़ने और समझने के लिए प्रेरित करता है और आज भी नित नए अर्थों से श्रीमद्भगवद्गीता मेरा मार्गदर्शन करती हैं |


ShrimadBhagwadGeeta is a revered and respected scripture not only among Hindus but many followers of other religions too read it regularly for guidance. In this Scripture, The Lord gave a discourse on dutifully performing the job (Karm-Pradhan) and unattachment with the rewards of the job performed well (Nishkam-Karmyog) to Arjun. In the epic MahaBharat, Lord was present as a chauffeur/ a charioteer (called Sa-Rathi or fellow traveller) of Arjun, as if the role was pre-decided to lead Arjun (representative of common man) to the place, to an understanding, where the person never feels shy of performing the job that ought to be performed. It is a journey towards the most secret and sacred knowledge. A chauffeur can be our best friend or worst enemy as he is a co-traveller/ passenger too and that means that while on a righteous journey, the Lord is with us; is within us.

Whenever I read ShrimadBhagwadGeeta, I wondered which verse/ set of verses indicate/s the purpose of this whole scripture. Normally first verse or the first few ones provide the information I was seeking. On the face of it, the verse in discussion looked so simple and straight that it never appeared more than an introductory verse. You can either blame it on my lack of understanding or praise Maharishi Vyas for making it appear so simple and effortless. Nevertheless, my efforts to trace the basis continued in both the directions that either first verse had some deeper meaning, now hidden, or some other verse/s that fit/s the slot. Slowly, the efforts started showing the desired result and with God’s directions, I was able to connect the missing dots and reach the conclusion that first verse is indeed the one that informs the purpose and understanding that we will get from reading this great scripture.

I am providing the literal meaning first which is also true but what I am going to write, it seems, got lost somewhere in the time or probably it is meant to be understood after only getting deeper understanding.

In the whole (holy) book, Dhritrashtr has spoken just one verse and the rest discussion between Arjun and Lord Krishn is spoken by Sanjay (his charioteer) as he saw in the battlefield. He got this power from Maharishi Vyas as probably the Lord or the sage wanted the king to understand the gravity of mistake he had committed to accommodate his son and give him the kingdom instead of the more deserving and heir apparent nephew Yudhishthir. I wanted to write it earlier but the paucity of time kept delaying it.

In the verse, the king asks his charioteer;
In the holy battlefield of Kurukshetr, what did my sons and the sons of Pandu congregated for fighting the war do? (Please refer the verse in the Hindi version). This simple looking verse has a deeper hidden meaning which makes me just salute the writer. What command he had over his language and what command he had over his feelings, one can just commend.

Before getting to the hidden meaning, let’s first understand the meaning of the words in the verse.
Dhritrashtr – In the epic, Dhritrashtr was a blind ambitious man presiding for his brother late king Pandu (till the eldest son of the clan becomes eligible to take control of the kingdom). Literally speaking, his name means one who has captured the nation, the place, without being worthy of it. Doesn’t he seem to be representing us? We never respect what we have, but want what we don’t have and not just that, we want that by hook or by crook. In the epic, he is blind because his eyes are covered with desires & ego on one hand and love & attachment for his sons (especially Duryodhan) on the other. Before the start of war, he is the king of “Hastinapur”. In Sanskrit, Hast means hand. If we consider the meaning of Hastinapur from this aspect, it means a place (pur) acquired without (na) any hard work (use of hast  or hand) and if we consider its meaning from Hastin (elephant) which signifies possession of wealth, then he had control over this wealth belonging to his brother and he didn’t want to part with it when the sons of his brother grew up and asked for it.
Dharmkshetre – A place (Kshetr), where sense of duty reigns supreme. A place, where people perform the assigned duty without any laziness or greed. I sincerely believe that all the character flows from top. If the king wants the public to behave in a certain way, first he should set the example. Like, if we want our children to stay truthful, and we ourselves keep lying in front of them, will we ever be able to inculcate the habit in them. They will only learn to be hypocrites.
KuruKshetre – Kuru means to perform work. A place where you’ve come to do the job, perform your work for which you’ve been sent. Now a days, we see that everybody wants instant gratification. Everybody wants and knows just the rights. No one cares about duties to perform in lieu of that. Quid pro quo seems to be totally programmed out of their mind when they have to perform the duty and it is the only thing they want, when they need to invoke the duty in others.
DharmKshetr can be understood this way also. God has sent us in this human form to perform certain work to achieve liberation from the bonds from these Trigun body. Remember, while a gun is a virtue, another meaning of gun is a rope which binds us to the repeated birth and death cycles. Trigun means three pronged rope, which leads to virtues and vices etc. In other words, this Earth is the place mentioned as both Dharmkshetr and Kurukshetr.
Samveta Yuyutsavah – People congregated in the battlefield for fighting the war. Have we come here, the place where we have come to perform our duty, to fight the war? NO. I am sure; this is not the reason for our birth. If we not come here for fighting, then why is it mentioned here or does it mean something else?  If yes, then with whom. The people we deal with, in our daily life. Are they really our adversaries? Yes, if we see it from the veil of MaYa (MaYa, that isn’t actually there). Otherwise, life itself is a war with self. Means, it is a war with self, for self-improvement, to make us virtuous enough to be eligible for liberation.
Maamkaah – Means my party. Isn’t me, my and mine the reason for all the differences in the world. We always choose to distinguish between us and ours blindly, like Dhritrashtr. We all know, we have come here to achieve liberation from this cycle of birth and death and seek the only truth i.e. LORD. Actually, what we seek is wealth, power and family.
Paandavaah – During school days, father of a classmate used to ask meaning of riddles in Sanskrit. Being already interested in the subject, I used to wait for the chance to listen to the new ones. Once he asked a riddle, which I don’t quite remember but I never forgot its meaning also. The riddle was that Paandav (son of Pandu) fell in the river, Dron (teacher of Paandavs and Kauravs) became and Kauravs (Sons of Dhritrashtr) started to cry. From this riddle I came to know that Paandav also means a dead body, Dron means a Crow and Kaurav also means a Fox. The riddle means that when the dead body got washed away, the Crow became happy that it would not have to share its food and the Fox started crying for the lost food.
Applying the same logic, our senses and the elements need to keep working as they ought to and we will never see the world from the veil of MaYa and instead keep seeing and understanding it clearly.
Kim Akurvat – In this verse, the main difference between the two sides is point of view. What we do and what we ought to do. Isn’t this what our representative Dhritrashtr, the blind person clinging to the crown and wealth, trying to understand? Isn’t this what, we ought to understand?
Sanjay – Who actually is Sanjay? Why is he chosen as the narrator of the story or the scripture? Actually, Sanjay is the person who has achieved the divine success in the war comprehensively (this is what, the word Sanjay means). What is the most divine success in this world? It is the Win Over Self, that is truly the Liberation. He is the charioteer of Dhritrashtr, means, he is there to show the same path of success to Dhritrashtr, so that he too can achieve what Sanjay has already achieved. Sanjay got this success over self after Maharishi Vyas gave him divine eyes, means shown him the path to victory over self after which, he could cut through the veil of MaYa and see, understand and attain the truth. Sanjay, who has understood the nature, the Lord and everything, is now sitting alongwith Dhritrashtr to explain to him and discuss the subject with him the discussion (Upnishad) between the Lord and Arjun, so that we can also cut through the veil of MaYa and attain the Lord. From here begins our journey to understand the Lord. Let me make this also clear that those who want to understand the Lord, ShrimadBhagwadGeeta is the scripture for them (like elementary course) and those who want to dig deeper after knowing God, need to read UddhavGeeta a.k.a. HansGeeta in which the Lord explains to Uddhavji, his cousin, the path to Sannyas and Moksh (advanced course).

Let’s understand the same verse with yet another meaning where the essence of the verse remains as it is but it becomes applicable to our mind and body instead of us and our society.
Sarathi – Our Mind or Our Conscience, which shows us the path of truth;
Dhritrashtr – Our senses or Our Hidden Desires, which rule our decisions and the body;
DharmKshetre – Our Body or Our Basic Sense Organs means senses that help us see, hear, taste, feel and smell;
Kurukshetre – Our Work Organs means our hands, legs, genitals, anus and speech;
Yuyutsu – Our Conflicting Views. Views that actually shape us according to the decisions we take after the conflict between our good and bad thoughts.
Here also, we come to understand that this Scripture teaches us to attain win over self and in other words, attain Liberation.

In the end, let’s see the meaning of this verse, Dhritrashtr asks his mentor Sanjay, how we ought to live our life after getting born as a Human on this Holy place called Earth? How, after winning the war over me versus others, we should attain liberation after cutting the veil of MaYa(which anyway, is never present actually)?

In answer to this very question, Sanjay took Dhritrashtr (our representative) to the journey while explaining the true essence of liberation while passing through SankhyaYog, NishkamKarmYog, BrahmCharya and SanNyas. He tells us that Lord Krishn also took Arjun through the same path (in fact, he replicates their dialogues) and earlier even Sun at the start of this set of creation; the path that the Lord has been taking and will repeatedly take us through.


Since understanding this very meaning of the verse, it always propels me to read it again and again and those who know me personally, also know that it keeps propelling me with new set of meaning through repeated study of the scripture.